फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए की दस्तक से चिरचिटा के ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

चिरचिटा गांव के जंगल में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों मेें दहशत फैल गई है। आलम यह है कि डर के कारण ग्रामीणों और किसानों ने खेतों में जाना तक छोड़ दिया है। इससे उनकी खेती बुरी तरह से प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

बता दें कि चिरचिटा गांव के जगराज के खेतों में बुधवार को मृत हिरण का शव पड़ा मिला था और शव से थोड़ी दूरी पर तेंदुए के पंजों के निशान भी थे। इसकी सूचना पर ग्रामीणों में दहशत फैल गयी थी। वहीं सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी राजपाल व वन रक्षक सुनील शर्मा ने टीम के साथ तेंदुए की तलाश की थी, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। ग्रामीणों के अनुसार गत रात मेें फिर तेंदुए ने गांव मेें घूम रही आवारा गाय व सांड का शिकार करने का प्रयास किया था। इसको लेकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। आलम यह है कि ग्रामीणों व किसानों ने खेतों मेें जाना बंद कर दिया है। किसान खेतों मेें पशुओं के लिए चारा भी काटने नहीं जा पा रहे हैं। गांव के इंद्रपाल, संजीव, प्रवीण, नीटू, राजकुमार ने तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़वाएं जाने की मांग की है। उधर, वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह का कहना है कि वहां पर कोई तेंदुआ नहीं है। इसके बावजूद टीम को गांव के जंगल में छोड़ रखा है। ग्रामीणों को डरने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें