फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरवाला में वन माफिया ने शीशम के कीमती पेड़ काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बरवाला में पूर्वी यमन नहर के पुल के पास वन माफिया के शीशम के कीमती पेड़ काटने जाने के विरोध में मंगलवार की देर शाम ग्रामीणों ने हंगामा किया और हाईवे अवरुद्ध करने का प्रयास किया। सूचना पर डीएफओ बागपत मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग कार्यालय बड़ौत में तैनात एक अधिकारी पर इसमें लिप्त होने का आरोप लगाया और प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी न होने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी। बाद में डीएफओ ने कई माफियाओं के खिलाफ रमाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा वन विभाग कार्यालय बड़ौत में तैनात एक अधिकारी ने क्षेत्र में सक्रिय वन माफिया से मिलीभगत कर बरवाला में पूर्वी यमन नहर के पुल पर खडे़ दो लाख रुपये की कीमत के तीन शीशम के पेड़ काट डाले। पहले भी उक्त अधिकारी क्षेत्र में कई पेड़ कटवा चुके हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी वन विभाग के डीएफओ अनिल मिश्रा भी कार्रवाई करने के बाद भी लीपापोती मेें लगे रहते हैं, इससे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे अवरुद्ध करने का भी प्रयास किया। सूचना पर डीएफओ अनिल मिश्रा, वन दरोगा चंद्रकिरण, वन रक्षक संजय व अन्य मौके पर पहुंचे और जिस जगह से पेड़ कटे हैं, उसका निरीक्षण किया तो पेड़ कटे मिले। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने उक्त अधिकारी पर कई संगीन आरोप लगाएं और प्रकरण की निष्पक्षता से जांच कर कार्रवाई की मांग की, मांग पूरी न होने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी। बाद में डीएफओ ने रमाला थाने में चार वन माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इस संबंध में डीएफओ अनिल कुमार मिश्रा ने कहा शिकायत पर मौके की जांच की। चार वन माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। अधिकारी के लिप्त होने के प्रकरण की भी जांच की जा रही है। हंगामे में अनिल प्रधान, संजीव, गौरव, सतीश, मोहित, सन्नी, राकेश, सुंदर आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें