फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नेहरू रोड जैन मंदिर के सामने गली में एक मकान में आग लग जाने से पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। उसने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का पूरा सामान जल चुका था। परिजनों के अनुसार आग लगने से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

मुकेश कुमार जैन पुत्र जम्बू प्रसाद जैन का नेहरू रोड पर जैन मंदिर के सामने गली में मकान है। वे बृहस्पतिवार को घर में पूजा स्थल पर दीपक जलाकर परिवार सहित बागपत गए। रास्ते में ही उन्हें सूचना मिली की कि उनके घर में आग लग गई है। मकान में आग लगने की सूचना से पूरे मोहल्ले में भगदड़् मच गई। पहले लोगों ने किवाड़ तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा फ्रिज, एलईडी, वाशिंग मशीन और घर में रखा सारा सामान जल चुका था। पीड़ित के अनुसार आग लगने से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। उन्होंने बताया कि जल रहे दीपक को किसी चूहे ने नीचे डाल दिया, इससे मकान में आग लग गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें