बागपत। पिटाई के बाद घायल युवक ने नर्सिंग होम में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद में पिटाई की गई थी।
धनौरा सिल्वरनगर निवासी बिजेंद्र (20) पुत्र हरपाल को चार युवक 29 नवंबर को घर से बुलाकर ले गए थे। परिजनों का कहना है कि सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के पोइस नंगला में उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। 30 नवंबर को एनसीआर दर्ज की गई थी। शनिवार को उपचार के दौरान बड़ौत के नर्सिंग होम में युवक की मौत हो गई। मौत से गांव में गम का माहौल है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने धनौरा सिल्वरनगर निवासी नीटू, राहुल, लौहड्डी गांव निवासी अंकित और बड़ौत निवासी गौरव के खिलाफ धारा 304 में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि छानबीन शुरू कर दी गई है।