बड़ौत (बागपत)। गुराना रोड पर दो समुदाय के लोगों के बीच मारपीट की घटना से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। महिला ने कोतवाली पहुंचकर आरोप लगाया कि नाली के पानी की निकासी को लेकर आठ लोगों ने उसपर हमला कर घायल कर दिया और कानों के कुंडल छीन ले गए। जबकि विशेष समुदाय के लोगों ने भी मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ममता पुत्री धर्मपाल निवासी गुराना रोड ने कोतवाली पर तहरीर दी कि गली में पानी निकासी को लेकर चल रहे विवाद के चलते आठ-नौ लोगों ने उस पर हमला बोल कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर उसके कानों के कुंडल भी छीन ले गए। वहीं दूसरे विशेष समुदाय के लोगों ने तहरीर देते हुए वकील पुत्र छोटू के परिजनों ने भी कोतवाली पहुंचकर आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की और घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।