बागपत। टटीरी में शिक्षिका से मोबाइल फोन पर एटीएम कार्ड का नंबर लेकर युवक ने खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। टटीरी निवासी सुदेश उपाध्याय पत्नी हरेंद्र उपाध्याय ने दी तहरीर में बताया कि वह कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ाती है। शुक्रवार को उसके मोबाइल पर एक युवक का फोन आया। उसने अपना नाम दीपक मिश्रा बताकर कहा कि वह ओरियंटल बैंक शाखा टटीरी से बात कर रहा है। आपका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया है। दूसरा एटीएम बनाना पड़ेगा। एटीएम कार्ड का नंबर बता दो। उसने युवक को एटीएम कार्ड का नंबर बता दिया। थोड़ी देकर मोबाइल पर खाते से 25 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। शिक्षिका ने अपने पति को जानकारी दी। शनिवार को उन्होंने बैंक में पहुंचकर एटीएम कार्ड को ब्लॉक करा दिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि जिस नंबर से फोन आया है, उसकी लोकेश पता कराई जा रही है।