बड़ौत। हिलवाड़ी गांव मेें झंडारोहण के समय एक युवक को बंधक बनाकर घोर यातनाएं देने और जान से मारने की धमकी देने के मामले मेें तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिलवाड़ी गांव मेें 15 अगस्त को अनुज पुत्र कलीराम दलित को स्वतंत्रता दिवस मनाते समय तीन युवकों ने किसी बात को लेकर बंधक बनाकर घोर यातनाएं दी थी, जिससे गांव मेें तनाव पैदा हो गया था और दलित वर्ग के लोग जमा हो गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और मामला शांत किया। पुलिस ने अनुज की तहरीर पर अमित, अंकित व बिजेन्द्र निवासी हिलवाड़ी केे खिलाफ 452, 342, 504, 506, 323 व एससीएसटी एक्ट की धारा मेें मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।