फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक व छुरी के साथ दबोचे दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो छुरी भी बरामद की गई है। सिविल लाइंस थाने के एसआई कपिल देव शुक्रवार को जिला अस्पताल तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को पूछताछ के लिए रोका गया। पुलिस के अनुसार, जांच में युवकों के पास मौजूद बाइक चोरी की पाई गई, जिस पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से दो छुरी भी बरामद की गईं। पुलिस ने दोनों आरोपियों लद्दावाला निवासी दानिश और साईंधाम निवासी राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


हादसे में दो युवक घायल
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के श्रीबालाजी तिराहे के निकट शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों मौहल्ला आबकारी निवासी विकास व प्रदीप को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें