फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों से नगदी और मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलाना (बागपत)। दौलतपुर-रोशनगढ़ मार्ग पर नकाबपोश तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर दो युवकों से हजारों की नगदी व दो मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से युवकों को पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ितों ने बालैनी थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

पटौली गांव निवासी आदिल पुत्र इंतजार व सईद पुत्र मोमीन ने बताया कि वे दोनों बाइक से अमीनगर सराय जा रहे थे। जब वे दौलतपुर-रोशनगढ़ मार्ग पर पनीर फैक्ट्री के पास पहुंचे तो ईंख के खेत से तीन नकाबपोश बदमाश निकले और तमंचे के बल पर उनसे 6500 रुपये की नगदी, दो मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर तमंचों की बटों से मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पीड़ितों ने बालैनी थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष महीपाल सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें