दलित छात्राओं से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दलित छात्राओं से छेड़छाड़ एवं उनके परिजनों से मारपीट करने के मामले में तीन आरोपी युवकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ की दो दलित छात्राओं के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की । विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। एक छात्रा ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी एक युवक को हिरासत में ले लिया । दूसरे आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा के घर में घुसकर परिजनों पर हमला बोला। इसमें दो युवक घायल हो गए। हमलावरों ने उन्हें जाति सूचक शब्द भी कहे। इस मामले में पवन पुत्र कृष्ण, धर्मेंद्र पुत्र जीत पाल, अनुज पुत्र सतवीर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पवन को गिरफ्तार कर जेल भेजा।