फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा मजदूरों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। फैजपुर निनाना गांव निवासी गोटी, राहुल, कल्लू, तरस पाल, सुरेश को गांव का ठेकेदार मोमिन हरियाणा के सोती में ईंट भट्ठे पर मजदूर के लिए लेकर गया । सात माह तक मजदूरी करने बाद उन्हें मजदूरी नहीं दी । ठेकेदार मोमिन पर उनके तीन लाख रुपये मजदूरी के निकलते हैं। जब उससे रुपये मांगे तो उसने उनके साथ मारपीट की। इसमें गोटी को काफी चोटें आई हैं। मजदूरों ने कोतवाली में ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी। ब्यूरो
विज्ञापन


सांड़ कुएं में गिरा
चांदीनगर (बागपत)। क्षेत्र के भेड़ापुर गांव के जंगल में मंगलवार की रात में सांड़ 50 फुट गहरे कुएं में गिर गया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश भारती पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जेसीबी मशीन से करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद सांड़ को कुएं से बाहर निकाला। कुएं में गिरने से सांड़ को काफी चोट आई है। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सक से घायल सांड़ का इलाज कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें