फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर प्रेमी की हुई प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ।
विज्ञापन


गांव महरारा निवासी एक युवती गांव के ही एक युवक के साथ 7 जुलाई को अपनी मर्जी से चली गई थी। लड़की की पिता ने कोतवाली में 11 जुलाई को युवक पर बहलाफुसलाकर बेटी को ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के मुताबिक लड़के पर हरिजन एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद युवक और युवती अपनी मर्जी से कोतवाली में पहुंच गए। लड़की ने युवक के साथ रहने की मर्जी जताई। 18 जुलाई को न्यायालय में पेश करने पर लड़की ने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई। परिजनों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। न्यायालय के आदेश पर वह अपने प्रेमी के साथ चली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें