फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत के तीन बच्चों की हरियाणा में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

हरियाणा के कपलाना गांव में ईंट भट्ठे पर माता कॉलोनी के तीन बच्चों की पानी से भरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। दो बच्चों को परिजनों ने बचा लिया। शुक्रवार को तीनों बच्चों के शव घर पहुंचते ही परिवार की महिलाओं में कोहराम मचा गया। परिजनों ने तीनों को सुपुर्दे ए खाक कर दिया।
माता कॉलोनी बागपत निवासी उस्मान और यूसुफ परिवार सहित हरियाणा के झझर थाना क्षेत्र के कपलाना गांव मेें ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। बृहस्पतिवार की शाम दोनों के बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान भट्ठे पर पानी से भरे गहरे गड्ढे में तौहिद (6) पुत्र उस्मान, उसकी बहन खुशबू (6), अरमान (8) पुत्र यूसुफ, उसकी बहन साइना (7), सन्नो (9) डूब गए। सूचना पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने साइना और सन्नो को बचा लिया, लेकिन तौहिद, खुशबू और अरमान की पानी में डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों ने एक घंटे बाद तीनों के शव को पानी से बाहर निकाला। सूचना पर हरियाणा के झझर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भेजा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों बच्चों के शव बागपत पहुंचे। परिवार की महिलाओं में कोहराम मच गया। परिजनों ने तीनों बच्चों के शव को सुपुर्दे ए खाक कर दिया। नगर पालिका बागपत के चेयरमैन राजूद्दीन, रालोद नेता अहमद हमीद, सपा नेता डॉ. शकील अहमद ने पहुंचकर दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन


तीन जनाजे उठते ही आंखों को गई नम
बागपत। माता कॉलोनी में एक साथ तीन बच्चों के जनाजे उठते ही लोगों की आंखें नम हो गई। माता कॉलोनी में मातम पसरा गया। जनाजे में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। परिवार की महिलाएं का रो-रोकर बुरा हाथ था।
विज्ञापन


बुझ गए दो घरों के चिराग
बागपत। माता कॉलोनी निवासी उस्मान और यूसुफ के घर के चिराग बुझ गए। दोनों के एक इकलौते बेटों की पानी में डूबकर मौत हो गई। उस्मान के बाद डेढ़ साल की बच्ची बची है। यूसुफ को दो बेटियों को बचा लिया गया। दोनों के परिवार चार महीने से हरियाणा के कपलाना में ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहे थे। दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति भी खराब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें