फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव की मासूम बच्ची नबिया की मौत के मामले में पांच दिन बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। इस मामले में पुलिस तीन-चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को उनसे अहम जानकारी मिली है।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव निवासी सरफराज की ढाई साल की बेटी नबिया 25 अप्रैल की शाम छह बजे घर के बाहर खेलते हुए गायब हो गई थी। 26 अप्रैल को परिजनों ने थाने पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 27 अप्रैल को बच्ची का शव तालाब में मिला था। परिजनों ने बच्ची की हत्या कर तालाब में फेंक की बात कहकर हंगामा किया था। बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत का कारण आया। परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है। वे बच्ची का पोस्टमार्टम दोबारा कराने की पुलिस से मांग कर रहे हैं। मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। सोमवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन-चार लोगों को उठाया लिया है। इस संबंध में दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया है। पूछताछ में पुलिस को कुछ अहम जानकारी मिली है। इस पर पुलिस काम कर रही है। शीघ्र ही बच्ची की मौत के रहस्य से पर्दा हटेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें