एक लाख के इनामी रहे अजीत उर्फ हप्पू ने एके-47 हापुड़ जनपद के किसी गांव में तो नहीं छिपाई रखी है। रिमांड पर लेकर पुलिस ने अब तक की जो पूछताछ की है, कम से कम उसमें यही संकेत मिले हैं। पुलिस का कहना है कि इस बात के संकेत मिले हैं। जांच की जा रही है।
एक लाख के इनामी रहे प्रमोद राठी गांगनौली की हत्या करने के बाद अजीत उर्फ हप्पू पर उसकी एके 47 ले जाने का आरोप है। जिससे हप्पू ने कई लोगों की हत्या की थी, वह 2013 से वांछित था। पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया था। पुलिस तभी से उसकी तलाश में थी। 9 मार्च को बागपत क्राइम ब्रांच ने हप्पू को राजस्थान के देवली से गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उससे कोई हथियार बरामद नहीं हुआ था। बड़ौत कोतवाली में हप्पू पर 21 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें छह मुकदमे हत्या के हैं। बड़ौत पुलिस ने चार दिनों तक हप्पू को कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ की तो उसने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी थी। पूछताछ में पुलिस को एके 47 कहां पर है, इसके संकेत भी मिले हैं। कहीं हापुड़ जनपद के एक गांव में हप्पू ने एके 47 तो नहीं छिपाई हुई है, क्योंकि उसका एक साथी भी इसी गांव में छिपे होने के संकेत मिल रहे हैं। पुलिस इसकी जांच में जुटी है। पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर हप्पू से अब तक दो पिस्टल व एक तमंचा बरामद हो चुका है।