फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े अधिवक्ता से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ढोढरा-क्यामपुर मार्ग पर नहर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर अधिवक्ता से लूटपाट की। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

बुढेड़ा गांव निवासी अधिवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से बाइक पर सवार होकर कचहरी में अपने चेंबर पर आ रहे थे। जैसे ही ढ़ोढरा-क्यामपुर मार्ग पर छोटी नहर के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसको रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर तमंचे से आतंकित कर 6900 रुपये की नगदी और अन्य सामान लूट लिया। बाद में बदमाश धमकी देकर भाग गए। उसने पुलिस कंट्रोल रूम (नंबर 100) पर कई कॉल की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। पता चलने पर मौके पर लोग एकत्र हो गए। उन्होंने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बाद में पीड़ित ने निवाड़ा चौकी पर पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने उसको कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें