फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौलादनगर में तौल लिपिक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। फौलादनगर गांव में खतौली चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना नहीं तौलने से गुस्साए किसानों ने तौल लिपिक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। तौल लिपिक ने भागकर जान बचाई और मिल अधिकारियों को वारदात की जानकारी दी। इस संबंध में वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक ने दो को नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

फौलादनगर में मंगलवार को खतौली चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर तौल लिपिक धर्मेंद्र मलिक गन्ना तौल रहे थे। इसी दौरान कुछ किसान रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना लेकर क्रय केंद्र पर पहुंचे तो तौल लिपिक ने गन्ना तौल से इंकार कर दिया। इसको लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने गाली गलौच कर तौल लिपिक की डंडों से पिटाई शुरू कर दी। किसानों ने तौल लिपिक को काफी दूर तक दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। तौल लिपिक ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई और मिल के अधिकारियों को मामले की सूचना दी। इसके बाद गन्ना क्रय केंद्र पर तौल बंद हो गई। मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक अनिल पंवार, गन्ना निरीक्षक सोमपाल मलिक घायल तौल लिपिक धर्मेंद्र को लेकर थाने पहुंचे और दो किसानों को नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल तौल लिपिक को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें