फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के बाद बीवी का अपहरण करने पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बीमार रहने पर महिला को तलाक देने और बाद में उसका अपहरण कराने के मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस महिला की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन

गौरीपुर निवासी नसरीन का निकाह दो फरवरी 2014 को ख्वाजा नंगला गांव के युवक वसीम के साथ हुआ । उसके डेढ़ साल की बेटी है। नसरीन पिछले कुछ समय से बीमार चल रही है। ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया । नसरीन अपने मायके में आ गई । परिजनों ने कहा 21 नवंबर 2017 को नसरीन को उसके पति ने घर पर आकर तलाक दे दिया । तीन दिसंबर की रात करीब 11 बजे आरोपी युवक ने अपने परिजनों के साथ उनके घर पर पहुंचकर उनके साथ मारपीट की। उनको तमंचे से आतंकित कर नसरीन को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथ ले गए। धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। उसके पिता शरीफ अहमद की तहरीर पर आरोपी वसीम, उसके भाई नसीम के अलावा शमशाद और इरशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ । कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा महिला की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें