बड़ौत (बागपत)। मुलसम गांव से बाइक पर बागपत आ रहे मां-बेटे को बिजरौल गांव के पास वाहन टक्कर मारकर भाग गया। इससे दोनों घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया।
घायल संगीता पत्नी राजीव व उसका बेटा पंकज निवासी मुलसम शनिवार को गांव से बाइक पर बागपत जा रहे थे। जब वे बिजरौल गांव के पास आए तो सामने से आ रहा अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मार भाग गया। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया। अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है। उनके परिजन इलाज कराने में जुटे हैं।