फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तामर विधान में 13वें दिन की दीपार्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुर कलां गांव स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे भक्तामर महामंडल विधान में 13वें दिन दीपार्चना की गई। विधान मंडल में 48 अर्घ्य अर्पित किए गए और देव शास्त्र गुरु की भक्ति से पूजन किया गया। विधान निदेशक नमन जैन ने बताया कि आप सभी पुण्यात्मा जीव हो, जो आपको एक छोटे से गांव में पूज्य आचार्य भगवंतों के आशीर्वाद से 48 दिवसीय श्री भक्तामर महामंडल विधान में बैठने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। आज के समय में सभी लोग धर्म से विमुख हो रहे हैं। व्यसनों में पड़कर एक दूसरे की निंदा करते हुए अपना समय गंवा रहे हैं। परंतु आप जैसे कुछ पुण्यात्मा जीव प्रतिदिन प्रभु का पूजन करके अपने जीवन को आनंदमयी बना रहे हैं। शनिवार के विधान में शशी जैन धर्मपत्नी सलेकचंद जैन बिलोचपुरा (बागपत) वालों की ओर से हुआ। लक्ष्य, वैशाली, पूर्ती, मेघा, प्रज्ञा, सिम्मी, शालू, गीता, संतोष, मंजू, अनिता, सपना, जूली, उषा, हंसकुमार जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें