फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और अद्र्धसैनिक बल ने निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/खेकड़ा/अमीनगर सराय। निकाय चुनाव से एक दिन पहले पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल ने नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

बागपत शहर और अग्रवाल मंडी टटीरी में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल ने फ्लैग मार्च किया, जो शहर के कोर्ट रोड, यमुना रोड, शौकत, बड़ा बाजार और पुराना कस्बा के विभिन्न मोहल्ला से होकर गुजरा। इसी तरह बड़ौत में कोतवाल हरेराम यादव, खेकड़ा में थाना प्रभारी एसपी सिंह, अमीनगर सराय में सिंघावली अहीर थाना इंचार्ज अरविंद कुमार, छपरौली में थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा, दोघट, टीकरी में थाना प्रभारी चितवन कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया। उन्होंने मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा यदि कोई डराने-धमकाने का प्रयास करे तो उनकी तुरंत जानकारी दे।

सिविल ड्रेस में गली मोहल्ले में घूम रहे पुलिसकर्मी
बागपत। मतदान केंद्रों पर पुलिस पहुंच गई है। कोई प्रत्याशी या समर्थक अपने पक्ष में वोट डालने का मतदाताओं पर तो दबाव नहीं बना रहा है या लालच तो नहीं दिया जा रहा है। इसका पता लगाने के लिए पुलिसवाले सिविल ड्रेस में गली-मोहल्लों में घूम रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें