फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमाम से ली ट्रेन में हमले की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दिल्ली से सहारनपुर जा रही ट्रेन की बोगी का दरवाजा बंद करके इमाम समेत चार लोगों को पीटने के मामले से अफसर टेंशन में हैं। दिल्ली से रेलवे विभाग के अफसर ने चौहल्दा गांव में पहुंचकर इमाम से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

आरपीएफ की दिल्ली के कंपनी कमांडर शशि कुमार शनिवार को चौहल्दा गांव में पहुंचे। उन्होंने इमाम गुलजार अहमद से उनके बुधवार की रात में ट्रेन में हुई घटना की पूरी जानकारी ली। कमांडर ने अश्वासन दिया कि शरारती तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। इमाम ने बताया ट्रेन में उनके साथ हुई घटना पहली नहीं है। इससे पहले कई बार इस तरह की वारदात हो चुकी है। यदि पूर्व में हुई घटनाओं पर कार्रवाई हो जाती तो दोबारा घटना नहीं होती। ग्रामीणों ने कहा ट्रेन में आए दिन मारपीट की घटना हो रही है। कंपनी कमांडर के साथ दरोगा श्रीनिवास और संजीव कुमार थे।

संदिग्धों से की जा रही पूछताछ, पुलिस खाली हाथ
बागपत। ट्रेन में हमलावरों का पता लगाने के लिए जीआरपी और सिविल पुलिस लगी है। इसके लिए कई संदिग्धों से पूछताछ की गई। ट्रेन में भी सिविल ड्रेस में पुलिस वाले भी घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस को अभी हमलावरों को पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें