फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक विजय मिश्रा ने नहीं जमा किए हथियार, शिकायत पर हड़कंप

Sun, 26 Nov 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय प्रेस कॉन्फ्रेंस में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भदोही के विधायक विजय मिश्रा के लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए बिना शस्त्र विक्रेता के यहां से रसीद लेने की खबर ने इलाहाबाद से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मचा दिया। आननफानन में डीएम और एसएसपी ने सीओ कर्नलगंज और अपर नगर मजिस्ट्रेट को जांच के लिए भेजा। कर्नलगंज स्थित दुकान की वीडियोग्राफी कराई गई और रजिस्टर भी चेक किया गया। जांच में बिना शस्त्र जमा कराए रसीद देने वाली खबर को भ्रामक पाया गया। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर डीजीपी तक साक्ष्यों के साथ भेज दी गई।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भदोही और इलाहाबाद से लखनऊ में डीजीपी व मुख्य सचिव कार्यालय को सूचना दी गई कि भदोही के विधायक विजय मिश्रा ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर कर्नलगंज में लक्ष्मी गन हाउस से पांच शस्त्रों को जमा कराए बिना रसीद ले ली है। इस खबर ने इलाहाबाद से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मचा दिया। डीएम सुहास एलवाई और एसएसपी आकाश कुलहरि के आदेश पर चेकिंग की गई और वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसमें आरोप निराधार पाए गए। शस्त्र दुकान के डबल लाक में विधायक विजय मिश्रा के पांचों शस्त्र सुरक्षित मिले। सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्रा ने बताया कि सूचना गलत थी। निरीक्षण रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। इसमें 15 नवंबर को शस्त्र जमा कराने का उल्लेख किया गया है। साथ ही शस्त्र विक्रेता के यहां असलहा जमा कराने वाले रजिस्टर की फोटो कांपी भी भेज दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें