जहरखुरानी गिरोह ने फल व्यापारी को बनाया शिकार
बड़ौत (बागपत)। सहारनुपर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में चार-पांच युवकों ने फल व्यापारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर हजारों की नगदी और मोबाइल लूट लिया। बेहोशी की हालत में उसे सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुआ फल व्यापारी रोबिन बड़का गांव का रहने वाला है। वह मंगलवार को सहारनपुर आम लेने गया था। जब वह सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर में सवार हुआ तो शामली के पास तीन युवक आए और उसके साथ बैठकर उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। जब टे्रन बड़का हाल्ट पर पहुंची तो गांव के लोगों ने उसे पहचाना। उसे बेहोशी में ही सीएचसी में भर्ती करया। होश आने पर बताया कि बदमाश उससे छह हजार की नगदी और दो मोबाइल लूट ले गए हैं। अभी तक यह मामला जीआरपी तक नहीं पहुंचा।