फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन को नशीला पदार्थ सुंघाकर नगदी व बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेल्समैन को नशीला पदार्थ सुंघाकर नगदी और बाइक लूटी
विज्ञापन


अमीनगर सराय। बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर कैड़वा गांव के पास बृहस्पतिवार रात दो बदमाशों ने शराब के ठेके के सेल्समैन को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उससे पांच हजार की नगदी और बाइक लूटकर ले गए। शुक्रवार सुबह होश आने पर सेल्समैन ने सिंघावली अहीर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

कमाला गांव निवासी अमरीश ने बताया कि वह अमीनगर सराय कस्बे में अंग्रेजी शराब के ठेके पर सेल्समैन है। बृहस्पतिवार रात वह ठेका बंद कर बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। जब वह अमीनगर सराय-बड़ौत मार्ग पर कैड़वा मोड के पास पहुंचा तो दो बदमाशों ने हाथ देकर उसकी बाइक रुकवा ली और उससे लिफ्ट लेकर बाइक पर बैठ गए। बदमाशों ने बाइक पर बैठते ही उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। बदमाश उसकी जेब से पांच हजार रुपये की नगदी और बाइक लूटकर ले गए। शुक्रवार सुबह सेल्समैन को होश आया तो वह सड़क किनारे पड़ा था। उसने सिंघावली अहीर थाने पहुंचकर तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें