घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़
बागपत। सरूरपुर गांव घर में घुसकर पांच युवकों ने महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सरूरपुर गांव निवासी महिला ने बताया कि शुक्रवार को वह घर में अकेली थी। इसी समय गांव के पांच युवक अंदर घुस आए और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। युवकों ने धमकी दी कि यदि गांव छोड़कर नहीं गई तो जान से मार देंगे। महिला ने कोतवाली पहुंचकर पांच युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी हरबीर, इमरान, इकरार, सहेंद्र, फैयाज निवासी सरूरपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पहुंचकर महिला पर गलत चाल चलन का आरोप लगाया था।