फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवकों से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पुसार-दोघट मार्ग पर मंगलवार की देर रात्रि शिफ्ट कार को रोककर पांच सशस्त्र बदमाशों ने मारपीट कर दो युवकों से हजारों की नगदी, मोबाइल लूट लिए और कार में भी तोड़फोड़ कर दी और बाद मे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

लूट का शिकार हुआ पुष्पेंद्र पुत्र राममेहर कंडेरा गांव का रहने वाला है, वह हाल में बड़ौत रह रहा है। वह मंगलवार को अपनी स्विफ्ट कार से रमाला निवासी दीपक के साथ मुजफ्फरनगर किसी काम के लिए गया था। जब वह मंगलवार की देर रात्रि वे कार से पुसार-दोघट व किशनपुर मार्ग होते हुए रमाला जा रहे थे तो पुसार-दोघट के बीच पांच शस्त्र बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने पुष्पेंद्र से 16 हजार की नगदी, दो मोबाइल, दीपक से 6 हजार की नगदी व दो मोबाइल लूट लिए और उनके साथ मारपीट की तथा बाद मेें कार में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचे लहराते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें