फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता की बहन के बयान दर्ज किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में डेढ़ माह पूर्व नर्सिंग की छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म में पुलिस ने पीड़ित की बहन के बयान दर्ज किए। बहन ही घटना की चश्मदीद गवाह है। पुलिस ने कहा जल्दी ही दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 15 अक्तूबर की रात नर्सिंग की छात्रा से वार्ड ब्वाय यतेंद्र शर्मा उर्फ भूरा व प्रशिक्षु फार्मेसिस्ट दिलशाद ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस वारदात के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। छात्रा ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मंगलवार को इस मामले की गवाह एवं पीड़ित छात्रा की बड़ी बहन के पुलिस ने कोतवाली में बयान दर्ज किए। उसने बयान में बताया कि घटना की रात में आपातकालीन कक्ष में तैनात डॉ. भूपेंद्र ने उसकी बहन को भर्ती किया । वार्ड ब्वाय और प्रशिक्षु फार्मेसिस्ट ने बहन से सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने दोनों को दुष्कर्म करते अपनी आंखों से देखा । पुलिस ने बयान की वीडियोग्राफी भी कराई। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में जल्दी ही आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है।

अधिकारियों के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई
बागपत। जिला अस्पताल में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात की गूंज लखनऊ तक पहुंची । सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने लापरवाही बरतने वाले सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा और घटना के वक्त इमरजेंसी में तैनात डॉ. भूपेंद्र के निलंबन की कार्रवाई के लिए संस्तुति भेजी, लेकिन आज तक भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


आरोपियों को फांसी दिलाकर दम लेंगे
बागपत। दुष्कर्म पीड़ित के भाई ने बताया कि घटना के बाद परिवार ने गांव छोड़ दिया। परिवार खेकड़ा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा है। पीड़ित छात्रा घटना से काफी आहत है। उसने कॉलेज में भी जाना छोड़ दिया और घर से बाहर नहीं निकलती। आरोपियों को फांसी तक पहुंचाकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें