फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबीर शैकीन व जावेद को नहीं ढूंढ पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुलिस कस्टडी से फरार दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन और 25 हजार के इनामी बदमाश जावेद रटौल को पुलिस तलाश नहीं पाई। दोनों बदमाशों की तलाश में दिल्ली, हरियाणा व यूपी की पुलिस जुटी हुई है, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

कुख्यात अमित उर्फ भूरा फरारी प्रकरण में जिला जेल में बंद दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन दो माह पहले दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। इस मामले में एसपी ने तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया। वहीं साढ़े चार माह पहले बागपत कचहरी परिसर से कुख्यात बदमाश जावेद रटौल पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। एसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया । दोनों की तलाश में यूपी पुलिस के अलावा दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस भी लगी है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें