फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार टूटने से ईख में आग लगी, एक बीघा ईख जली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। लौहड्डा गांव में गन्ने के खेत से गुजर रही 11 हजारी लाइन का तार टूटकर गिरने से ईख की खेत में आग लग गई। किसानों ने सूचना दमकल विभाग को दी, लेकिन जब तक विभाग की गाड़ी पहुंची तब तक आग पर काबू पा लिया गया हालांकि आग से एक बीघा ईख की फसल जल चुकी थी।
विज्ञापन

ब्रह्मपाल पुत्र निरंजन लौहड्डा गांव के रहने वाले है, उनके खेतों के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही है, जो जर्जर हालत मेें है। कई बार वे शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते मंगलवार को तार टूटने से उठी चिंगारी उनके ईख मेें गिरी और आग लग गई। आग लगने की सूचना पर ग्रामीण दौडे़ और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। बामुश्किल ग्रामीणों ने दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने से आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक एक बीघा ईख जल गई। इसे लेकर ग्रामीणों ने निगम के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें