खेकड़ा (बागपत)।
नगर के मोहल्ला अहिरान स्थित शिव मंदिर में चोर एक माह में दो बार चोरी कीे। मंदिर कमेटी के शिवकुमार यादव ने खेकड़ा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार को फिर दोबारा मंदिर में एक चोर घुस आया और मंदिर के कमरे का ताला तोड़कर पंखे, बर्तन, ड्रेस व लोहे का हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस ने संदेह के आधार पर मंदिर के समीप में रह रहे एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की तो उसने मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके घर से मंदिर से चोरी किया सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को चोर का चालान कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।