फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन से पाइप टच होने से मकान के उपकरण फूंके

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के खत्ता रोड पर हाईटेंशन लाइन से पाइप टच हो गया। इससे मकान में तेज धमाके के साथ विद्युत उपकरण फूंक गए। इससे भगदड़ मच गई। परिजनों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

बागपत के खत्ता रोड निवासी ललित कुमार ने अपना मकान इमरान को किराए पर दे रखा है। इमरान अपने परिवार के साथ मकान में रहता है। इमरान, पड़ोसी आजाद के साथ मिलकर शनिवार सुबह मकान की सफाई कर रखा है। मकान के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से पाइप टच हो गया। इससे मकान में धमाका हो गया। इससे बिजली का मीटर, पंखे, मोबाइल टीवी और अन्य उपकरण फूंक गए। परिवार के सदस्यों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। युवक आजाद झुलसने से बाल-बाल बचा। पीड़ित परिवार व मोहल्ले के लोगों ने बस्ती से हाईटेंशन लाइन हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें