फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चितमखेड़ी में विद्युत तार टूटने से भगदड़ मची

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। चित्तम खेड़ी गांव में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से भगदड़ मची। इससे नाराज लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चित्तम खेड़ी गांव में दाहा- चित्तम खेड़ी मुख्य मार्ग पर शनिवार को अचानक हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे तार आपस में भिड़ कर हुए तेज धमाकों से भगदड़ मच गई। रास्ते पर आ रहे कई लोग और घुमन्तु सांड़ बाल बाल बचे। ग्रामीणों ने दाहा बिजलीघर पर सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। नाराज ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और चेतावनी दी की एक सप्ताह में जर्जर तार न बदलवाए और रास्ते के ऊपर से होकर जा रहे तारों पर जाल न डाला तो निगम के खिलाफ आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कई बार पहले भी तार टूटकर गिर चुके हैं, शिकायत के बाद भी जर्जर तार नहीं बदले जा रहे हैं। इस मौके पर जयप्रकाश, मोहन, महावीर, बाबूराम, विकास, बबलू, विनोद, यशपाल, किरणपाल, कल्लू, कक्के, संजय, हिमांशु, विनोद आदि रहे। इस संबंध में दाहा बिजलीघर के जेई प्रदीप गुप्ता ने कहा शीघ्र ही जर्जर तार भी बदलवाए जाएंगे और तारों में जाल भी डाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें