फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने समाधान दिवस सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बिनौली थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया। इसमें पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। और आए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के निर्देश दिए।
शनिवार को समाधान दिवस में भूमि विवाद और चकबंदी संबंधी तीन प्रार्थना पत्र आए। इनके निस्तारण करने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नायब तहसीलदार मोहम्मद नसीम को भूमि संबंधी विवादों का समाधान करने और सड़कों पर अतिक्रमण हटवाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ने थाने में कबाड़ हो रहे वाहनों का शीघ्र निस्तारण और नीलामी प्रक्रिया शुरू करने के थाना प्रभारी अनुराग शर्मा को निर्देश दिए। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक उमर मोहम्मद, कल्लूराम, चकबंदी कर्ता शिवराज सिंह, लेखपाल गजेंद्र सिंह, विरेंद्र, अंशुल, तेजपाल सिंह, जागेश आदि रहे।
विज्ञापन

बड़ौत कोतवाली में समाधान दिवस पर एसपी और अन्य अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान छह शिकायतें आई। मात्र एक का ही मौके पर निस्तारण हो सका। एसपी जयप्रकाश, एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ रामानंद कुशवाह ने शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में छह फरियादी शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें से मात्र एक का ही मौके पर निस्तारण हो सका। एसपी ने कहा समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का पारदर्शिता के साथ मौके पर जाकर निस्तारण करें। इस अवसर पर सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
दोघट थाना में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी और सीओ रामानंद कुशवाह ने समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में रहतना में जमीनी, मांगरौली और दोघट में चकरोड संबंधी तीन शिकायतें आई। इनका टीम भेजकर मौके पर ही निस्तारण कराया । इसमें एसओ दोघट चितवन कुमार, एसएसआई रमेश सिंह सिधू, कानूनगो दीपक कुमार, कृष्णपाल शर्मा, रवि कुमार, बिलकेश,, सहेंद्र, सतपाल आदि रहे।
विज्ञापन

थाना खेकड़ा में आयोजित समाधान दिवस में सीओ वंदना शर्मा एवं थानाध्यक्ष एसपी सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें राजस्व एवं विद्युत विभाग से संबंधित तीन शिकायती पत्र आए। इनको समाधान के लिए दोनों विभागों को सौंपा। साथ ही सीओ ने विगत दिनों थाना दिवस में आई शिकायतों की समीक्षा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें