फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में उलझा पीतम हत्याकांड

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निरपुड़ा गांव के बुजुर्ग पीतम सिंह की हत्या का मामला जांच में उलझ गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। उधर मृतक के परिजनों ने छह लोगों को नामजद कर आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रखा है और पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार करने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव में 30 अक्तूबर को सुबह दूध की डेयरी पर पहुंचकर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से बुजुर्ग पीतम सिंह की मौत हो गई और युवक दीपेंद्र गोली लगने से घायल हो गया । दोघट थाने पर छह लोगों को नामजद कराकर आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया । इसी डेयरी पर पिछले साल डबल मर्डर हुआ । पीतम की हत्या भी इसी विवाद में हुई है। उसके परिजन पुलिस पर नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने का दबाव बना रहे हैं। इसके लिए काफी लोगों ने शुक्रवार को एसपी दफ्तर में प्रदर्शन किया । उन्होंने कहा आरोपी गांव में ही खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर रही है। उधर यह मामला पुलिस की जांच में उलझा हुआ है। एसपी जय प्रकाश ने कहा मामले की जांच की जा रही है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें