फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मंदिर के पुजारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
जैन मंदिर के पुजारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। शहर के एक जैन मंदिर के पुजारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस सूचना से जैन समाज के लोग जमा हो गए। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा।
विज्ञापन

मृतक पुजारी रामायण दूबे (34) पुत्र चंद्रभूषण दूबे सरही थाना गढ़ जनपद रीवा मध्य प्रदेश का रहने वाला है। वह काफी दिनों से शहर के एक जैन मंदिर में पुजारी था। सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों से पुजारी रामायण मानसिक रूप से परेशान था। सोमवार की दोपहर बाद तीन बजे श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे तो पुजारी फांसी पर लटका मिला और उसकी मौत हो चुकी थी। जैन समाज के लोगों ने घटना की सूचना मंदिर कमेटी के सदस्यों दी। सूचना पर काफी संख्या में जैन समाज के लोग मंदिर में एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मंदिर में पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पुजारी के परिजनों को हादसे की सूचना दी । कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने बताया पुजारी के आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें