बागपत। देहाती फिल्म कलाकार कृष्णपाल उर्फ घोल्लू पर एक महिला ने अपने परिवार के साथ मिलकर हमला कर दिया। वह घायल हो गया। घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया।
गाधी गांव निवासी कृष्णपाल उर्फ घोल्लू का कहना है कि वह एक केस का गवाह है। इसी कारण पड़ोस की एक महिला उससे रंजिश रखते हैं। आए दिन उसके साथ गाली-गलौज कर झगड़ा करती है। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपने घर पर चारपाई पर आराम कर रहा था। तभी आरोपी महिला अपने परिजनों के साथ आए। आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। वह घायल हो गया। परिजनों ने उसका अस्पताल में उपचार कराया। घटना की पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।