फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, विद्युत लाइन व पोल टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, खंभे टूटेे
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)।
ट्रैक्टर की टक्कर लगने से छपरौली चुंगी पर रखा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान विद्युत लाइन और कई खंभे टूट गए। कई लोगों ने भागकर जान बचाई। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके विरोध में रविवार की सुबह लोगों ने हंगामा किया तो कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आपूर्ति चालू कराई।
विज्ञापन

शनिवार की रात में दिल्ली से सहारनपुर जा रहे एक ट्रक ने छपरौली चुंगी के पास शामली से बड़ौत आ रहे ट्र्रैक्टर मेें टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर वहां लगे 400 केवीए ट्रांसफार्मर से जा टकराया, इससे ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कई विद्युत पोल और लाइन टूट गई। ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान कई लोगों ने वहां से भागकर जान बचाई। चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग निकला। उधर, सूचना के बावजूद कर्मचारियों के नहीं पहुंचने पर रविवार की सुबह लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। तब जेई टाउन इंद्रपाल के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर और पोल, लाइनों को ठीक करने मेें जुट गई। इस संबंध मेें जेई ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी। जेई ने कहा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। सप्लाई सुचारु करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें