फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को उठाकर ले जाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत से शामली की तरफ बाइक पर जा रहे भाई-बहन को किशनपुर बराल और बड़ौत के बीच दो युवकों ने युवती को खींचकर खेत में ले जाने का प्रयास किया, लेकिन शोर मचाने पर वे भाग निकले।
विज्ञापन

शामली जनपद के रहने भाई-बहन बड़ौत में बाइक पर किसी कार्य के लिए आए थे। जब वे दोपहर बाद बृहस्पतिवार को बाइक से शामली की तरफ जा रहे थे तो किशनपुर बराल और बावली के बीच दो युवकों ने उन्हें तमंचों के बल पर रोक लिया और युवती को खींचकर खेत में ले जाने लगे। विरोध करने पर भाई के साथ मारपीट भी की। शोर मचाए जाने पर खेतों में काम कर रहे लोग उधर दौड़े तो युवक भाग निकले। लोगों ने उनका काफी पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें