फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 हजार से भरा थैला छीनकर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। गांव में अमीनगर सराय रोड पर सिंडिकेट बैंक जौहड़ी पिग्गमी एजेंट से स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार दो बदमाश 75500 रुपये से भरा बैग छीनकर ले गए। सूचना पर एसपी बागपत व अन्य अधिकारी पहुंचे और पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर तलाश की लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन

भोपाल सिंह पुत्र कदम सिंह बड़ौत का रहने वाला है। वह सिंडिकेट बैंक की उपशाखा जौहड़ी में पिग्गमी एजेंट है। वह बिनौली गांव में दुकानों से प्रतिदिन पैसा जमा करता है। मंगलवार को जब वह गांव में दुकानदारों से पैसा लेकर अमीनगर सराय रोड पर राजपाल सैनी की साइकिल की दुकान पर पहुंचा तो एक स्विफ्ट डिजायर कार में दो बदमाश आए और उसके हाथ से नोटों से भरा बैग छीन ले गए। बैग में 75500 रुपये थे। बाद में बदमाश बैग में रखी मशीन को फेंककर भाग निकले। सूचना पर एसपी शैलेश कुमार पांडेय, सीओ और थाना पुलिस ने नाकेबंदी कर चेकिंग कराई, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। इस संबंध में भोपाल ने बिनौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें