फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या में पुजारी समेत तीन को झूठा फंसाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पूरनपुर नवादा गांव के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन किया। चांदीनगर थाना पुलिस पर हत्या के मामले में आश्रम के पुजारी समेत तीन युवकों को झूठा जेल भेजने का आरोप लगाया। एएसपी को पुलिस व विपक्षियों के बीच बातचीत की ऑडियो की सीडी देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एएसपी को बताया कि प्रणव स्वरूप उर्फ प्रवीण कुमार शर्मा गांव के आश्रम में पुजारी है। उसने मंदिर के पास ही कृषि भूमि उगाही पर ले रखी है। इस भूमि को लेकर उनका विवाद चल रहा है। आरोप है कि चांदीनगर पुलिस ने विपक्ष के लोगों से मिलकर अज्ञात व्यक्ति की हत्या के मामले में 19 सितंबर 2017 को पुजारी प्रणव स्वरूप, उसके भांजे आदेश शर्मा निवासी गौना व शिवानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के डर से तीनों न्यायालय में पेश होकर जेल चले गए। इस मामले में विपक्षी लोगों को ही गवाह बना दिया। अब पुलिस व विपक्षियों के बीच हुई बातचीत की ऑडियो परिजनों के हाथ लगी है। जिससे साफ हो गया है कि तीनों लोगों को झूठा फंसाया गया है। उन्होंने एएससी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रमोद शर्मा, कृष्ण स्वरूपानंद, मंगत राम शर्मा, नंदराम शर्मा, अजय शर्मा, मदन शर्मा, विजय शुक्ला, कपिल शर्मा, संदीप, अमित, संजीव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें