बड़ौत (बागपत)। हिलवाड़ी गांव में बच्चों के बीच हुई कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। मारपीट में दोनों पक्षों की महिलाएं भी आमने सामने आ गईं। इससे गांव में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर घरों में दुबक गए। बाद में पुलिस ने पूछताछ कर दो व्यक्तियों को उठाकर थाने ले गई। इसमें एक पक्ष से कल्लू और दूसरे पक्ष से संजीव घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।