फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों से परेशान शिक्षिका ने सीएम से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मनचले से परेशान होकर एक अध्यापिका ने सीएम से न्याय की गुहार लगाई है। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षिका कोचिंग सेंटर चलाती है। जिसे उसके गांव के ही कुछ युवक काफी समय से परेशान करते आ रहे है। बताया गया कि वह कई बार आरोपियों की थाने व सीओ कार्यालय पर शिकायत कर चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। आरोपी उसके कोचिंग सेंटर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट कर चुके है। मजबूर होकर कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेशों पर आरोपी अंकुर, विकास व हेमंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन पुलिस ने अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं की है। आरोपी खुलेआम पीड़ित को धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने सोमवार को एसपी शैलेश कुमार पांडेय को सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम शिकायत पत्र सौंपा। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर दीपावली मनाने की चेतावनी दी है। पीड़ित ने डीजीपी, मंडलायुक्त को भी पत्र प्रेषित किया है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


प्रशासन से की सहयोग की मांग
बागपत। बली गांव में विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने के मामले में पंचायत हुई। इसमें ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने में सहयोग करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि बली गांव निवासी गीता पुत्री तेजराम की शादी ढाई वर्ष पूर्व लोनी गाजियाबाद के युवक नवीन कुमार पुत्र रामबीर के साथ हुई । दहेज की खातिर गीता को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया। पीड़ितों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें