बागपत। नौरोजपुर रोड पर घर में घुसकर चोरी कर रहे चोर को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चोर से चोरी किए रुपये भी बरामद किए।
नौराजपुर रोड बागपत निवासी आसिफ पुत्र समयद्दीन ने बताया कि शुक्रवार रात वह आंगन में परिवार सहित सोया हुआ था। रात्रि में दो बजे के चोर घुस गया। वह कमरे में चोरी कर रहा था। इसी दौरान उसकी आंख खुल गई। आहाट सुनकर वह अंदर कमरे में गया तो चोरी उसे धक्का देकर भागने लगा। शोर मचाने पर लोगों ने चोर को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचा तो चोर को पुलिस को सौंप दिया। आसिफ ने चोर शोएब निवासी माता कालोनी बागपत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने चोर को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।