बागपत। क्षेत्र के गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर पांच लोगों ने घर में घुसकर युवती को मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
ग्रामीण ने बताया कि शनिवार को पड़ोसी युवकों ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ की। उसने घर आकर घटना की जानकारी दी। आरोपियों के घर शिकायत करने गए तो उन्होंने गाली गलौज कर धमकी देकर भगा दिया। कुछ देर बाद जब वह अपने बेटी के साथ घर पर बैठा हुआ था तो पांच लोग घर में घुस आए और उसकी बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। जब वह बचाव में आया तो उसके साथ भी मारपीट की। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उसने कोतवाली में वेदराम, उसके बेटे देवानंद, अंकित, आंचल, रेशो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने युवती का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
शराबियों ने भाई-बहन को पीटा
बागपत। सूजरा गांव निवासी ब्रजपाल सिंह ने बताया कि उसका बेटा राहुल और बेटी ज्योति एवं छोटी नया गांव में किसी काम से गए थे। वापस लौटते वक्त उन्हें ट्यूबवेल पर शराब पी रहे दो युवकों ने घेर लिया मारपीट की। पुलिस ने दोनों आरोपी राजू व बिट्टू निवासी नया गांव के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।