मेरठ के ध्यानार्थ
दोघट (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोर से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसने बाल संरक्षण गृह मेरठ भेजा।
दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व 16 वर्षीय किशोर ने घर में घुसकर 13 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर किशोरी को मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में किशोरी की मां ने थाने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे बाल संरक्षण गृह मेरठ भेजा।
वहीं दोघट कस्बे के मेन बाजार में टीटू पुत्र ऋषिपाल की दुकान से 12200 रुपये चोरी कर भाग रहे चोर को व्यापारियों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को गिरफ्तार कर लिया। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि आरोपी राहुल दोघट का रहने वाला है। उसे न्यायालय में पेश किया। वहीं पुलिस ने शांति भंग में भड़ल निवासी मेहरबान का चालान किया।