खेकड़ा (बागपत)।
एआरटीओ शुक्रवार की सुबह खेकड़ा में तहसील के समीप हाइवे पर टीम के साथ पहुंचे। वहां उन्होंने हाइवे पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान एआरटीओ ने ओवरलोड छह वाहन सीज कर खेकड़ा तहसील में खड़े कराए। उन्होंने कहा कि हाइवे पर ओवरलोड वाहनों को नहीं चलने दिया जाएगा।