विभिन्न मामलों में हरियाणा और उत्तराखंड पुलिस ने बागपत में दबिशें दी। दोनों राज्यों की पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
हरियाणा के खरखौदा थाना पुलिस ने एएसआई कृष्ण कुमार के नेतृत्व में हत्या के मामले में बागपत में दबिश दी। कोतवाली से स्थानीय पुलिस के साथ कई मोहल्लों में आरोपी की तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस दबिशें दे रही है। वहीं उत्तराखंड के जनपद अल्मोड़ा थाना द्वारहट पुलिस टीम एसएचओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व बागपत कोतवाली पहुंची। आमद दर्ज कराने के लिए आरोपी आमिर उर्फ अल्लू की तलाश में दबिशें दी। टीम प्रभारी अशोक कुमार ने बताया आरोपी आमिर जून माह में अल्मोड़ा जिले के एक गांव से किशोरी का अपहरण कर ले आया । एक माह पूर्व पुलिस ने किशोरी को तो बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपी फरार हो गया । न्यायालय से आरोपी के गैर जमानती वारंट जारी हो गए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों राज्योें की पुलिस आरोपियों की तलाश में आई हुई है।