फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर पर हमला के दो आरोपियों को जेल भेजा

Mon, 16 Jul 2018 01:24 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। डिप्टी रेंजर डीएन पांडेय को गोली मारने वालों की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की। एक और आरोपी मनोज को रविवार रात गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए चालक समेत दो लोगों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। उधर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती डिप्टी रेंजर की हालत में सुधार है। डॉक्टरों के मुताबिक जल्द ही उन्हें छुट्टी मिल जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार रात एक बजे के करीब वन तस्करों से डिप्टी रेंजर की मुठभेड़ हो गई थी। उन्हें दाहिने कंधे के पास गोली लगी थी। पुलिस ने मौके से कार चालक सेराज को गिरफ्तार किया था। शनिवार देर रात पुलिस ने दूसरे आरोपी राजेश और फिर रविवार रात मनोज को भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पूरे घटनाक्रम की मानीटरिंग खुद एसएसपी शलभ माथुर कर रहे हैं। एसएसपी के आदेश पर पुलिस वन तस्करों की सूची तैयार कर उनके घरों और सगे संबंधियों के यहां तलाश में जुटी है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें