फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागजात बनवाकर बैंक से दो लाख का निकाला लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हापुड़ जनपद के पिलखुवा गांव के एक व्यक्ति की जमीन के जाली कागजात तैयार कर बैंक से दो लाख दो हजार रुपये का लोन निकालने के मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने बैंक के तत्कालीन मैनेजर समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हापुड़ जनपद के पिलखुवा गांव निवासी जगरूप सिंह पुत्र श्रीराम ने चांदीनगर थाना क्षेत्र के ललियाना गांव में प्रकाश नाम के एक व्यक्ति से वर्ष 1998 में कृषि भूमि का 60 हजार रुपये में बैनामा किया था। जमीन मालिक ने खेकड़ा तहसील के एक अधिकारी से साठ गांठ कर बैनामा खारिज करवा दिया और उसके रुपये हड़प लिए। जिसका तभी से कोर्ट में मामला विचाराधीन था। आरोप है कि जमीन मालिक एक अपराधी किस्म का व्यक्ति है। जिसने विरोध करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप लगाया कि आरोपी प्रकाश पुत्र गोविंद निवासी ललियाना ने आईडीबीआई बैंक के तत्कालीन मैनेजर के साथ साठ गांठ कर उसकी जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर लोन निकलवा लिया। जिसकी पीड़ित को जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। वही कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने जमीन मालिक प्रकाश, आईडीबीआई बैंक के तत्कालीन मैनेजर व दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल दिनेश कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें